लखनऊ:प्रदेश में भाजपा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को गति प्रदान करने की विस्तृत योजना तैयार की है।सबसे पहले प्रदेश स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन इसी माह के आखिरी सप्ताह में लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।इसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर छात्र नेता सम्मेलन होंगे।जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है|
भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान समिति के प्रदेश के सहसंयोजक व सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता व प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में आगामी दिनों में प्रदेश में छात्रों व युवाओं को एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के साथ जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियानों की योजना बनाई गई ।प्रदेश के विश्विद्यालयों, महाविद्यालयों,इंजीनिरिंग कॉलेजों सहित अन्य महावियालयों मे एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में छात्रों युवाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत को वैभवशाली और विकसित राष्ट्र बनाने की इस मुहिम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।गांव, गली, शहरों, खेत, खलिहानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में चर्चा के साथ ही हमें बड़ी संख्या में युवाओं को भी जोड़ना है।
इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉचिंग सेंटर, लाइब्रेरी सहित सभी शिक्षण संस्थानों, खेल के मैदानों में पहुंचकर हमें युवाओं को जोड़ना है और एक राष्ट्र-एक चुनाव के विषय को लोकव्यापी बनाना है। युवाओं से संवाद के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। आप सभी अभियान की प्रदेश टोली के सदस्यों पर अभियान की सफलता की जिम्मेदारी है और आप सभी इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह सक्षम है।
एक राष्ट्र-एक चुनाव को गति देंगे विद्यार्थी:धर्मपाल सिंह

