एक मात्र सार्वजनिक मूत्रालय,वह भी गंदगी के हवाले!

0
109

फर्रुखाबाद:स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में भले ही शुमार हो, लेकिन नगर पालिका को इससे सरोकार नहीं। नगर पालिका के कर्मचारियों की मनमानी के चलते स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लग रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जिसका जीता-जागता उदाहरण है नगर का एक मात्र सार्वजिक मूत्रालय जिसमे गंदगी का अंबार है| महीनों से उसे साफ़ नही किया गया|
नगर के रेलवे रोड पर एसबीआई की दीवार के निकट एक सार्वजनिक मूत्रालय पालिका द्वारा बनाया गया है| जिसमे महिलाओं और पुरुषों को लिए अलग-अलग मूत्रालय बनाया गया है| लेकिन आज की तिथि में वह गंदगी का अम्बार है| जिसे देखने वाला नही है| नतीजा यह हुआ है कि लोग खुले में ही गंदगी करने पर मजबूर है| नगर पालिका सफाई के नाम के होर्डिंग व बाल पेंटिग में लाखो रूपये का वजट खर्च कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]