फर्रुखाबाद: जनपद के प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति में विसंगतियों की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर 5 शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जारी हुआ है।
[adrotate banner="3"]
19 दिसंबर 2014 को 341 प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति आदेश जारी हुये थे। इसके दो दिन बाद 7 शिक्षकों के पदस्थापन वाले विद्यालय बदल दिये गये। इसका आधार यह बताया गया कि 7 विद्यालयों में लिपिकीय त्रुटि से पदोन्नति पाए दो-दो अध्यापक पहुंच गए। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर हुए परीक्षण उपरांत 35 शिक्षकों के स्कूलों में बदलाव का आदेश जारी हुआ।
अब शिक्षिका सुमन बाथम, प्रियंका शाक्य, मंजूलता वर्मा, अरविन्द सिंह, मयंक त्रिवेदी की पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। इन्हें 14 जनवरी तक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का समय दिया गया है।
[adrotate banner="2"]


