एक पेड़ लगाना एक बच्चे को पालने के समान

0
109

फर्रुखाबाद: हरित पट्टी विकास योजना के शुभारंभ के अवसर पर होमगार्ड एवं व्यवसायिक शिक्षा मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने वृक्षारोपण कर उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन हमारी आस्था के केन्द्र हैं। इनका संरक्षण व विस्तार करना हमारा परम कर्तव्य है। पृथ्वी की उर्वरा शक्ति और पर्यावरण को रखने के लिए इनका संरक्षण व विस्तार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना एक बच्चे को पालने के समान है।

[adrotate banner="3"]

वन महोत्सव 2011 के कासिमबाग साइट 3 के हरित पट्टी विकास योजना के शुभारंभ अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें 6 हेक्टेयर भूमि पर 3950 फलदायी वृक्ष जैसे आम, जामुन व औषधीय पौधे जैसे नीम, अर्जुन, फाइसेक, आंवला इत्यादि का रोपण किये जाने का शुभारंभ किया गया।

स्टेशन कमांडर बिग्रेडियर पी के सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इण्डियन आर्मी हमेशा देश की सुरक्षा व उन्नति के लिए काम करती है। वन भी हमारी सम्पदा है और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण भी हैं। इसीलिए कैन्ट क्षेत्र हरा भरा रहता है। इस दौरान मंत्री के साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर व अन्य कई लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]