एक पत्नी को साथ ले जाने के लिए आपस में भिड़े दो पति, थाने में पहुंचा मामला

0
114

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)  दो बच्चों की मां पर दो पतियों ने अपना दावा पेश किया है, दोनों पति एक महिला के लिए इतना उलझे कि उनका मामला पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों के बीच चल रहे ड्रामे के बीच महिला की स्थिति दयनीय थी। महिला एक के साथ जाती थी तो दूसरा पति पकड़ने लगता था तो दूसरे के साथ जाती थी तो पहला पकड़ने लगता था| फिलहाल पुलिस नें महिला जिसके साथ जाना चाहती थी उसके साथ भेज दिया|
दरअसल बिहार के रनहोत निवासी महिला हीरा देवी नें दिल्ली निवासी देवानंद शर्मा निवासी आगापुर नई दिल्ली से वर्ष 2013 में विवाह कर लिया था| लिहाजा साल 2018 के बाद हीरा देवी नें थाना कमालगंज के उजरी खेड़ा निवासी भरत पुत्र जनक से विवाह कर लिया और बीते लगभग एक साल पूर्व भरत के गाँव कमालगंज उजरी खेड़ा आ गयी| रविवार को हीरा देवी का पूर्व पति देवानन्द आ गया और उसने पत्नी को साथ चलने को कहा तो वह राजी हो गयी| इस पर भरत और देवानन्द का आपस में विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया की सभी थानें आ गये| दारोगा बलवीर नें महिला की मर्जी के हिसाब से उसे पूर्व पति देवानदं के साथ वापस दिल्ली भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]