हड़ताल कर एमआर एसोसिएशन नें किया प्रदर्शन

0
191

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपनी विभिन्य मांगों को लेकर यूपीएमएसआरए द्वारा एक दिवसीय हड़ताल कर बैठक का आयोजन किया| जिसमे कहा कि सरकार नें लम्बे समय से यूनियन की मांगों पर कार्यवाही नही की| जिससे एमआर एसोसिएशन में आक्रोश है|
शहर के टाउन हाल गांधी प्रतिमा के निकट हड़ताल करनें के बाद एमआर एकत्रित हुए और बैठक कर समस्याओं पर समस्याओं पर चर्चा की| जिसमे कहा कि केंद्र सरकार बिक्री संवर्धन कर्मचारी (कर्मचारी सेवी भर्ती) अधिनियम 1976 की रक्षा करें, बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाएं, सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध हटायें जायें और उनके काम करनें के अधिकार को सुनिश्चित करें, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतें कम करें और जीएसटी हटायें, डेटा गोपनीय को सुरक्षित रखें| इस दौरान अध्यक्ष संगीत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, रबसान अली, अभिषेक शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, संजीब श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, श्रवण मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]