डीएम ने एक दर्जन से अधिक अपराधियों को किया जिला बदर

0
196

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन ने अगस्त महीने में एक दर्जन से अधिक लोगों पर जिला बदर की कार्यवाही करते हुए उन्हें जनपद से बाहर जाने का नोटिस थमा दिया है।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जनपद के 15 लोगों को मिनी गुन्डाएक्ट में जिला बदर की कार्यवाही कर दी व उन्हें इस सम्बंध में नोटिस भी थमा दिया गया। जिला बदर में कंपिल के सिरसा निवासी विनोद उर्फ गिन्ना पुत्र दुर्विजय, कमालगंज के ग्राम नगला दाउद सरह निवासी राज उर्फ गयासुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन, वहीं के सलाउद्दीन उर्फ पहलवान पुत्र सरसुद्दीन, मेरापुर के ग्राम उनासी निवासी विद्याराम यादव पुत्र हुकुम सिंह यादव, कंपिल के सिरसा निवासी जैना उर्फ दुर्विजय, मोहम्मदाबाद के वृंदानगर निवासी पंकज उर्फ बबुआ पुत्र डा0 गयाप्रसाद चौरसिया, पंकज पुत्र शिवकुमार गुप्ता, मेरापुर के पखना निवासी फेरू पुत्र गंगा सिंह, मेरापुर के ग्राम कुबेरपुर निवासी नन्हेंलाल पुत्र बहादुर सिंह, फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर निवासी अमिताभ दुबे पुत्र रामशरन दुबे, मेरापुर के ग्राम परम खिरिया निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र गौतम सिंह, ग्राम बसईखेड़ा के जाकिर पुत्र ताहिर खां, नौली के शिवनंदन पुत्र त्रिभुवन, ओमवीर उर्फ करू पुत्र त्रिभुवन सिंह, ग्रीश पुत्र गंगा सिंह निवासी प्रेमपुर मेरापुर के खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही की गयी है।

[adrotate banner="2"]