एक दर्जन शिव भक्त उज्जैन रवाना

0
148

फर्रुखाबाद: सावन के महीने में भगवान शिव शंकर के मंदिरों में इस समय जबर्दस्त दर्शनार्थी उमड़ रहे हैं। जिसके चलते जय भोलेबाबा कमेटी के पदाधिकारी रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वर मंदिर से उज्जैन महाकालेश्वर व इंदौर ओंकालेश्वर दर्शन हेतु रवाना हो गये।

[adrotate banner="3"]

कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी (भोले) ने बताया कि शनिवार शाम जय भोलेबाबा कमेटी के एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु उज्जैन व ओंकालेश्वर के लिए रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं ने घटियाघाट से गंगा स्नान करके जयकारों के साथ आरती इत्यादि करने के बाद जल भरा व जयकारे लगाते हुए प्रस्थान करेगा।

सभी श्रद्धालु उज्जैन पहुंचकर भगवान शंकर के दर्शन कर पुण्य अर्जित करेंगे। इसके बाद भगवान मंगलनाथ, बड़े गणेश जी, संकट मोचन मंदिर, काल भैरव, राजा भरत हरि की गुफा, संदीपन साक्षी का आश्रम आदि भव्य मंदिरों के दर्शन करेंगे। कमेटी मथुरा, वृंदावन दर्शन करने के बाद वापस लौटेगी। इस दौरान कमेटी के महामंत्री मनोज दीक्षित, संगठन मंत्री दिलीप दुबे, प्रचार मंत्री कल्लू गुप्ता, मंत्री विपिन बाजपेयी, शक्ति वर्मा, राघवेन्द्र मिश्रा, राजकुमार सक्सेना के अलावा कई कार्यकर्ता रवाना हुए।

[adrotate banner="2"]