एक कांवड देश के नाम की यात्रा पर खेल मंत्री चेतन चौहान

0
178

अमरोहा:सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार में खेल-युवा कल्याण तथा कौशल विकास मिशन मंत्री चेतन चौहान सावन के महीने में कांवड लेकर निकले हैं। अमरोहा के नौगांव सादात से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन चौहान देश के नाम एक कांवड लेकर निकले हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम को महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ लंबे समय तक सधी शुरूआत देने वाले चेतन चौहान की राजनीतिक पारी भी उम्दा है। अमरोहा से भाजपा के सांसद रहे चुके चेतन चौहान एक कांवड़ देश के नाम लेकर निकले हैं। आज अमरोहा के गजरौला में ब्रजघाट से गंगा नदी से उनकी एक कांवड़ देश के नाम यात्रा शुरू हुई।
सुबह नौ बजे गंगा तट ब्रजघाट से यह कांवड़ यात्रा भाजपा ने शुरू की है, जिसमें कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, विधायक राजीव तरारा समेत सैकड़ों भाजपाई शामिल हुए हैं। यह सभी लोग आज देर रात तक अमरोहा पहुंचेंगे। इसके बाद कल तड़के प्राचीन मंदिर में कांवड़ चढ़ाएंगे। इनकी कांवड़ यात्रा का यहां पर जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]