एक करोड़ के बजट को खर्च न करने पर सचिव ने पीडब्लूडी ईओ की लगायी क्लास

0
90

FARRUKHABAD : पीडब्लूडी मुख्य सचिव संजीव कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पीडब्लूडी अधिशासी अधिकारी द्वारा 1 करोड़ 10 लाख का बजट खर्च न करने की बात सामने आने पर मुख्य सचिव ने उनकी जमकर क्लास लगायी।sanjeev kumar - dm pawan kumar - ankit agrawal - cdo subash chandra

[adrotate banner="3"]

मुख्य सचिव ने पीडब्लूडी अधिकारी से कहा कि मैं तीन बार बैठक ले चुका हूं, तीनो  बार में आप उतना ही बजट दिखा रहे हैं, इसे विकास कार्यों में खर्च क्यों नहीं कर रहे हैं। विकास कार्य लम्बित हैं, लेकिन बजट होने के बावजूद कार्य नहीं कराया जा रहा है। मुख्य सचिव ने चेतावनी दी कि यदि विकास कार्यों पर बजट खर्च नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, राजकीय निर्माण निगम विभाग को कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। राममनोहर लोहिया ग्रामों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इन ग्रामों में कार्य पूरे कर लिये जायें। मुख्यमंत्री कभी भी जनपद में दौरा कर सकते है। लोहिया ग्रामों में विद्युत व्यवस्था को भी ठीक करा दिया जाये। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]