एक करोड़ की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

0
137

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम नें संयुक्त प्रयास से एक करोड़ की अफीम सहित दो तस्करों को भी दबोच लिया | पकड़ी गयी अफीम का बजन 5 किलो है |
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिंद, वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने झारखंड के जिला खूटी थाना क्षेत्र के तारूब निवासी कुजल मुंडा और जनपद बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौहान निवासी हरप्रसाद को पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है| उन्होंने बताया कि पकड़ी गयी अफीम की कीमत लगभग एक करोड़ रूपये है| दोनों के पास से कुल 23 हजार नकदी बरामद हुई है| आरोपी झारखंड से अफीम लाकर बरेली ले जा रहे थे| उन्हें पुलिस नें न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]