एक्सट्रा क्लास में गई छात्रा से शिक्षक ने किया दुराचार

0
148

rape-305गोंडा: उत्तरप्रेदश में गोंडा के इटियाथोक में एक्सट्रा क्लास में गई नौवीं की छात्रा से एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने दुराचार किया। घर लौटी छात्रा की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। मामले में छात्रा के पिता ने शनिवार को थाना इटियाथोक में शिक्षक दिलीप कुमार के खिलाफ दुराचार व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
थाना इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत गांव की 13 वर्षीय किशोरी एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण एक माह से स्कूल में एक्सट्रा क्लास चल रही है।

[bannergarden id=”11″]
25 मई को उनकी बेटी एक्सट्रा क्लास में गई थी, उस समय अन्य छात्राएं नहीं पहुंचीं थीं। मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार निवासी जगदीशपुर मौजूद थे। उनकी बेटी अन्य छात्राओं का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दिलीप स्कूल के एक कमरे में छात्रा को धमकाकर ले गया और उससे दुराचार किया।

थानाध्यक्ष इटियाथोक वीरेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

[adrotate banner="2"]