एकजुटता प्रदर्शन के साथ माला के जनसम्पर्क में भाजपा का पूरा कुनवा उतरा

0
118

फर्रुखाबाद: माला के कार्यालय उदघाटन के बाद भाजपा के जनसम्पर्क कार्यक्रम में पूरा कुनवा एक साथ दिखा| गत कई सालो से अंतर्कलह से जूझ रही भाजपा की ये पुराणी तस्वीर है| मुकेश सक्सेना, प्रांशु सक्सेना, भूदेव राजपूत, सुमन, मीरा, मेजर सुनील, सुशील शाक्य भाजपा प्रत्याशी माला पारिया, आशीष परिया और संजीव परिया के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता एक साथ सोमवार को घर घर जनसम्पर्क पर निकले| चिंतामणि स्ट्रीट, सिकत्तर बाग़, बाग़ कूचा सहित आस पास के कई मोहल्ले भाजपा की भीड़ ने नए किये|


भीषण गर्मी में मतदाता भले ही जांघिया पहने देर से निकला हो मगर भाजपा के इतने चेहरे एक साथ देख वो भी बोल पड़ा- वाह भाई अबकी मजा आ गया| राजेंद्र के मुह से ब्रह्मदत्त और विमल तिवारी के जमाने की एका निकल ही आई| बोले भाई मुकेश तुम तो बहुत दिनों तक नाराज रहे ठीक नहीं किया, अच्छा लगा वापस भाजपा के साथ दिखे| शहर में आज भी सबसे बड़ा भाजपा का न केवल जनाधार है बल्कि सन्गठन भी सबसे बड़ा है| बीएस नाराजगी दूर हो गयी समझो चुनाव जित गया| माला परिया का परिचय हर घर पर कराया गया आवाज लगाकर चाचा पहचान लो अबकी जेई बहु है नगरपालिका अध्यक्ष| भाजपा में लोगो की वापसी भर चौक और नाले की चूले हिलाने के लिए काफी हैं|


हिंदूवादी छवि के नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी कुछ शांत दिखे तो लोगो ने चुस्की ली- क्या बात है भतीजे जोश नहीं दिख रहा| बोले चाचा धीरे धीरे खुलेगा 24 में अभी समय है| और जब खुलेगा तब देखना अभी भगवा महाकाल से होते हुए टाउन हाल तक जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]