एमआईसी मामले में सपा, बसपा और कांग्रेस में भी उबाल, भाजपा का किनारा

0
153

mic23 chndrpal mrtunjy shrma, subash gautamफर्रुखाबाद: एमआईसी प्रकरण को लेकर नगरपालिका के खिलाफ राजनैतिक संगठनो में भी आक्रोश व्याप्त हो गया है| सभी राजनैतिक संगठनो ने मामले की निदा करते हुये नगर पालिका के द्वारा जल्द ही नये भवन के निर्माण के लिये बजट जारी कर भवन निर्माण शुरू कराने की बात कही है|

[adrotate banner="3"]

एमआईसी मामले को लेकर कई राजनैतिक संगठन उग्र हो गये है| कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया की विधालय में सभी के बच्चे पढ़ते है| यदि विधालय की स्थित जर्जर है तो नगर पालिका चेयरमैंन को उसके लिये वजट जारी कर देना चाहिए| यह कोई राजनैतिक मामला नही है| विधालय सबका है और सभी के बच्चे उसमे पढने जाते है| बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया कि जनता सब जानती है| जनता के वोट से ही वह चेयरमैंन की कुर्सी पर बैठी है| विधालय में जनता के बच्चे सभी लोगो के पढने जाते है| यदि विधालय को सही नही किया गया तो जनता आने वाले चुनाव में हिसाब बराबर कर लेगी|

भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पूरे मामले मे पल्ला झाड लिया है| उन्होंने कहा कि उनके पास अभी इस मामले पर ध्यान देने का समय नही है| उनकी कई बैठक अभी है| जिसमे जाना है| इस लिये भाजपा इसमे कोई मदद नही कर सकती है| सपा जिलाध्यक्ष चद्रपाल सिंह यादव ने बताया पूर्व में जब सपा नेताओ और विधायक अजीत कठेरिया ने जाकर एमआईसी मामले में जाँचकी थी तो विधालय की स्थित जर्जर मिली थी| पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं में भी हालत बद से बत्तर मिली थी| मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल, डीआईओएस नंदलाल के सामने ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता ने जून महीने में वजट पास कराकर कार्य शुरू करा देने की बात कही थी| ईओ ने जुलाई शुरू होने के बाद निर्माण कार्य शुरू नही कराया| ईओ द्वारा सपा जिलाध्यक्ष और अधिकारियो को गुमराह करने वाला वयान दिया गया| इस मामले में सपा नेता जल्द जिलाधिकारी से भेट कर कार्यवाही के लिये कहेंगे| साथ ही सपा नेताओ को गुमराह करने वाले अधिकारियो के खिलाफ भी कार्यवाही के लिये लिखा जायेगा|

[adrotate banner="2"]