उस्मानी होंगे यूपी के अगले मुख्य सचिव

0
99

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस प्रशासन में बडे़ फेरबदल के बाद अब राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त करेंगे और इसके लिए योजना आयोग के सचिव और 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जावेद उस्मानी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उस्मानी का नाम नए मुख्य सचिव के लिए तय कर लिया गया है और अब बस इसकी घोषणा होना बाकी है। उस्मानी को वापस भेजने के लिए राज्य सरकार की ओर से केन्द्र सरकार को पत्र भी भेजा जा चुका है। केन्द्र से अनुमति मिलते ही उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार उस्मानी ने भी मुख्य सचिव बनने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री के रुप में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के 2003 से 2007 तक के कार्यकाल में उस्मानी प्रमुख सचिव थे लेकिन चुनाव के बाद उनकी सरकार के जाने के साथ ही वह विश्व बैंक के लिए वाशिंगटन, अमेरिका चले गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही योजना आयोग का सचिव बनाया गया है। लंदन स्कूल आफ इकोनोमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उस्मानी ने आईआईएम से प्रबन्धन की डिग्री ली है। उनका मुख्य सचिव का कार्यकाल जनवरी 2016 तक होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने अतुल के स्थान पर ए.सी शर्मा को उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया है।

[adrotate banner="2"]