उल्टा पुल्टा- छात्र का अश्लील वीडियो बना छात्राएं कर रहीं ब्लैकमेल

0
106

mmsबरेली: लड़कियों की वीडियो क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले तो आपने पढ़े और सुने होंगे। लेकिन मथुरा के एक टेक्निकल कॉलेज की दो छात्राओं द्वारा अपने ही सहपाठी छात्र की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाने का मामला सामने आया है। एक छात्रा के परिवार वाले पांच लाख रुपये न देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

गाजियाबाद के थाना विजयनगर निवासी आमोद कुमार गिरि ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका 17 साल का भतीजा मथुरा के एक टेक्निकल कॉलेज में पढ़ता है। उसके साथ बरेली की रहने वाली 25 साल और 24 साल की दो छात्राएं भी पढ़ रही हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों छात्राओं ने उनके भतीजे को अपने कमरे पर बुलाकर उसका यौन शोषण किया और उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर रही हैं। वीडियो क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही हैं। छात्राओं की डर के कारण उनका भतीजा 26 जुलाई से घर पर ही है।

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को एक छात्रा के माता-पिता से इस बारे में फोन पर बात की तो वे धमकाने लगे। एक व्यक्ति ने खुद को दरोगा बताता और पांच लाख रुपये नहीं देने पर भतीजे समेत उन्हें घर से उठा लेने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर इंसाफ की गुहार की है।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। यह तो बिल्कुल नया मामला है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]