उर्मिला राजपूत ने 18 विभीषणों की सूची सपा प्रदेश संगठन को भेजी

0
180

फर्रुखाबाद: सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा की हार के बाद भितरघात करने वाले नेता चिन्हित किये जा रहे हैं। सूत्रों से ज्ञात जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने 18 ऐसे नेताओं की सूची आलाकमान को सौंपी है/सौपने वाली है जिन्होंने चुनाव में भितरघात किया। खास बात ये है इस सूची में शामिल कई नेता होमगार्ड राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के समर्थक भी है।

[adrotate banner="3"]

उर्मिला राजपूत की हार से सपाइयों में एक नयी खिचड़ी पक रही है। इसमें मुख्य है 18 नेताओं की वह सूची जिन पर चुनाव में सपा का विरोध करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार इस सूची में जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। उनके भाई बढ़पुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़े थे।

उर्मिला राजपूत की बहू क्षेत्र पंचायत सदस्य है। खबर है कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई डील से मुकर जाने के कारण जिला पंचायत सदस्य और उर्मिला राजपूत के रिश्तों में खटास थी। जिला पंचायत सदस्य के अनुसार उर्मिला ने एक बार भी उनसे चुनाव में बात नहीं की। दृगपाल बोबी की गिनती नरेन्द्र सिंह यादव के खेमे में होती है। इस नाते वे पक्के पर बैठे है। चर्चा इस बात की भी हुई कि उर्मिला को टिकेट दिलाने का फायदा मंत्रीजी को तो मिला मगर बदले में नगर सीट घाटे में क्यूँ चली गयी| एक दूसरे नेता भी शहर में रहते हुए नरेन्द्र सिंह के लिए काम करते रहे। फ़िलहाल उस सूची की बहुत चर्चा है जिसमे कथित भितरघातियों के नाम हैं।

इधर उर्मिला राजपूत ने जेएनआई से बातचीत में बताया कि भीतरघातियो की सूची मय सबूत के तैयार की है| जल्द ही वे इसे आलाकमान को सौपेंगी| उन्होंने बताया कि उनके पास प्रयाप्त सबूत भी है| हालाँकि बहुत कुरेदने के बाबजूद उर्मिला ने नामो का खुलासा करने से इंकार कर दिया है| इधर जेएनआई के लखनऊ सूत्रों को जानकारी मिली है कि नेताजी (मुलायम सिंह) फर्रुखाबाद नगर की सीट पर जनसभा करने के बाबजूद हारने के कारणों को गंभीरता से ले रहे है| उनकी जिले के अपने विश्वसनीय नेताओ से इस मसले पर न केवल फोन पर बात हुई है बल्कि उनको लखनऊ में रिपोर्ट के साथ मिलने के लिए समय भी दे दिया गया है|

[adrotate banner="2"]