उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग मुख्यमंत्री से

0
105

फर्रुखाबाद: अन्जुमन मदरसा मदींतुल उलूम के बैनर तले उर्दू टीचर सर्टीफिकेट धारक युवाओं ने सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति किये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को सौंपा।

[adrotate banner="3"]

ज्ञापन में कहा गया है कि आल इण्डिया तालीम घर लखनऊ द्वारा संचालित दो वर्षीय यूटीसी (उर्दू टीचर सर्टिफिकेट) सन 1934 से संचालित है। जिसको बीटीसी के समकक्ष मान्यता मिल चुकी है। जिससे सभी यूटीसी डिग्री धारकों को सहायक अध्यापक पदों पर अति शीघ्र नियुक्त किया जाये। युवाओं ने शासनादेश की फोटोकापी भी मुख्यमंत्री को भेजी है।

इस अवसर पर मौलाना शकील अहमद, कमरुल हसन, मो0 अमीक, मो0 मोनिस, हाफिज अंसारी, अन्सार, अ0 इदरीश, आले हसन, मो0 साजिद आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]