उर्दू पर सरकार मेहरबान, प्राथमिक स्कूलों में संस्कृत और अंग्रेजी शिक्षको की भर्ती का कोई प्रस्ताव नहीं

0
102

uptetफर्रुखाबाद: जीवन की सबसे अनिवार्य जरुरतो को पूरा करने में भी अब सरकारे वोट तलाशती नजर आती है| भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओ को मुहैया कराने में भी वोट बैंक का ध्यान रखा जा रहा है| मिड डे मील के लिए एस सी बच्चो हेतु कंवर्जन कास्ट जारी, अन्य इन्तजार करें| आपकी बेटी उसका कल योजना में गरीब ढूंढ़ने में केवल अल्पसंख्यको को वरीयता और प्राथमिक स्कूलों में संस्कृत और अंग्रेजी भाषा के शिक्षको की भर्ती का कोई प्रस्ताव नहीं अलबत्ता उर्दू शिक्षको की भर्ती के लिए तीन तीन बार कॉउंसलिंग जिसमे भी पांच पांच गुना अभ्यर्थी बुलाये जा रहे है| क्योंकि उर्दू शिक्षक बन्ने के लिए पात्र नहीं मिल पा रहे है| क्या होगा इस देश की जनता का| क्या मिड डे मील पिछड़ी जाती और सामान्य जाती के बच्चे नहीं खाते| क्या केवल उर्दू भाषा के शिक्षक भर्ती करके देश को उन्नति के रस्ते पर ले जाया जा सकेगा| उत्तर प्रदेश में यही हो रहा है| बेरोजगार सर पीट रहा है|

[adrotate banner="3"]

उ0प्र0शासन की ओर से वर्ष 2013 में टी0ई0टी0 परीक्षा कराई गई, उक्‍त टी0ई0टी0 परीक्षा 04 स्‍तरों पर कराई गई। जिसमें टी0ई0टी0 प्राथमिक एवं जूनियर स्‍तर की सामान्‍य परीक्षा तथा टी0ई0टी0 उर्दू, संस्‍कृत एवं अंग्रेजी भाषा से प्राथमिक एवं जूनियर स्‍तर की परीक्षा कराई गई। सामान्‍य टी0ई0टी0 परीक्षा में उत्‍तीर्ण प्रतिशत कम होने अधिकांश अभ्‍यर्थी निराश हुए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
ठग महसूस कर रहे है अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के टेट पास अभ्यर्थी-
उर्दू, संस्‍कृत एवं अंग्रेजी भाषा से टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों में से उर्दू भर्ती की कार्यवाही वर्तमान में गतिमान है, परन्‍तु संस्‍कृत एवं अंग्रेजी भाषा से टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों का भविष्‍य अधर में लटक गया है, उक्‍त भाषा से उत्‍तीर्ण किये अभ्‍यर्थियों का कहना है कि उर्दू, संस्‍कृत एवं अंग्रेजी भाषा से टी0ई0टी0 परीक्षा कराकर सरकार ने अच्‍छा कार्य किया था, परन्‍तु आज हम अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। निराश अभ्‍यर्थियों का यहां तक कहना है कि मेरे साथ ठगी की गई है। भाषा का लापीपाप दिखाकर सरकार द्वारा अनदेखी की गई। वैसे भी बी0एड0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थी नौकरी के चक्‍कर में हताश व निराश हो चुके है, टी0ई0टी0भर्ती सम्‍बन्धित प्रकरण मा0 न्‍यायालय में लम्बित है। ऐसे में संस्‍कृत एवं अंग्रेजी भाषा शिक्षा से टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों द्वारा अपने जीवन को अंधकार में देखा जा रहा है, साथ में यह भी जानकारी प्रकाश में आई है कि अगली टी0ई0टी0 परीक्षा में भाषा परीक्षा होने की सम्‍भावना कम है।

[adrotate banner="2"]