उपचुनाव में जनता नें योगी सरकार के विकास पर लगायी जीत की मोहर

0
113

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात के उपचुनाव व बिहार के चुनावों में भाजपा की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ता अपना उत्साह रोंक नही पाये| कार्यकर्ताओं नें पार्टी गेट पर नारेबाजी कर मिष्ठान वितरण किया|
आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा यूपी के सात उपचुनावों में भाजपा ने 6 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और बिहार चुनावों में पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है योगी आदित्यनाथ की सरकार के किए हुए कार्यों पर उपचुनाव वाले क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर मोहर लगाने का कार्य किया। सपा बसपा और कांग्रेस ने केवल परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति की भाजपा की सरकार गरीबों दलितों किसानों और नौजवानों के लिए कार्य करती है|
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं किसानों एवं गरीबों के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं पहुंचाई है|  सपा बसपा और कांग्रेस केवल ढोंग वाली राजनीति करती है जिसको प्रदेश की जनता ने अस्वीकार कर दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता,शैलेंद्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, प्रभात अवस्थी, मयंक बुंदेला,  अभय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, रामवीर सिंह चौहान, शिवांग रस्तोगी, अंकुर मिश्रा, पियूष त्रिपाठी  आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]