उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के प्रकाश पुंज थे विवेकानंद- डा० सिद्दीकी

0
106

फर्रुखाबाद। अमर ज्योति एसोसिएशन की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में प्रख्यात अर्थशास्त्री डा0 एमएस सिद्दीकी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के प्रकाश पुंज थे। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 108 दण्डी स्वामी परमानंद सरस्वती जी महाराज ने दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्र्पाचन कर शुरूआत की। इस दौरान अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही संस्था का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
Amar Jyoti Farrukhabad
मसेनी चैराहा के पास कुसुम बेंकट हाल में समाजसेवी संस्था की ओर से रविवार को ”वर्तमान समय में विवेकानंद के दर्शन की प्रासंगिकता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य डा0 श्रीकृष्ण गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के चिंतन और मनन की इस देश को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के दर्शन की प्रासंगिकता आज भी है। युवा वर्ग को आगे बढ़कर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मानस मर्मज्ञ एवं बद्रीविशाल डिग्री काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डा0 रामबाबू पाठक ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद के दर्शन को आत्मसात करना चाहिए। इसके अलावा उनके कई संस्मरण भी सुनाए।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
बद्रीविशाल डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डा0 आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं को आगे आकर अपनी समस्त ऊर्जा देशहित और राष्ट्रसेवा में लगाएं। देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का दायित्व युवाओं पर है। एनएकेपी डिग्री काॅलेज की प्राचार्य डा0 आशा दुबे ने काव्य पाठ कर सभी का मन मोह लिया। डा0 कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर ने कहा कि वे स्वामी विवेकानंद पर 100 पृष्ठों की काव्य रचना कर रहे है। इस दौरान उन्होंने काव्य रचना के कुछ अंशों का पाठ किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर बोलने के लिए काफी समय की आवश्यकता है उसमें भी उनका अंश मात्र ही हो पाएगा। इसके अलावा डा0 सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी, भारतीय डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डा0 विश्राम सिंह यादव, डा0 सत्यनरायन त्रिवेदी, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव रामजी वाजपेयी ने भी स्वामी विवेकानंद के बारे में विचार व्यक्त किए।
[bannergarden id=”11″]
संस्था अध्यक्ष विष्णुनारायण दीक्षित ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और संस्था की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। महासचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वदेश त्रिवेदी, नरेश चंद्र शर्मा, महावीर दीक्षित, रजनीश पाण्डेय, प्रणव द्विवेदी, अरुण दुबे बाबा, दीपू उर्फ अरविंद मिश्रा, वेदप्रकाश शुक्ला, नृपेन्द्र पाण्डेय, मनोज दुबे, अनिल तिवारी, चंदन कटियार, गुरबचन यादव, निर्दोष शुक्ला, वीरबहादुर सिंह, कौशल किशोर चतुर्वेदी, राजेश अग्निहोत्री, नरेन्द्र कटियार, लल्लन अग्निहोत्री, संतराम त्रिवेदी, संजीव कटियार, झब्बू अग्निहोत्री, अनुपम वाजपेयी, बृजेश मिश्रा एडवोकेट, विमलेश भदौरिया, यतेन्द्र सिंह चैहान समेत काफी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 एमएस सिददीकी एवं संचालन शिवशरण मिश्र ने किया।
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]