उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कार्यकारिणी गठित

0
141

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अमृतपुर उपशाखा की कार्यकारिणी सर्व सम्मति से पारित कर दी गयी। सभी पदाधिकारियों से कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की अपील की गयी।

[adrotate banner="3"]

चुनाव अधिकारी रामेन्द्र लाल मौर्य व अनूप कुमार मिश्रा के समक्ष अमृतपुर उपशाखा की कार्यकारिणी गठन के लिए नाम सुझाये गये। सर्व सम्मति से कार्यकारिणी में राहुल सिंह को अध्यक्ष, सर्वेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाषचन्द्र को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार को मंत्री, विकास कुमार को उपमंत्री, संजीव भदौरिया कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार को आडीटर बनाया गया है। किसी के भी नाम पर विरोध नहीं किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपील की।

[adrotate banner="2"]