यूपी में सात चरणों में होगा चुनावी कार्यक्रम,जानें आपके शहर में कब होगी वोटिंग

0
316

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चार अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा चरण 07 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठां चरण 25 मई और सातवें चरण के लिए 01 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 04 जून 2024 को होगी।

[adrotate banner="3"]

जानें कब होगी आपके शहर में वोटिग:

पहला चरण 19 अप्रैल 2024 को सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर में वोटिंग होगी।

दूसरा चरण 26 अप्रैल 2024 को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा में वोटिंग होगी।

तीसरा चरण 07 मई 2024 को संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला, बरेली में वोटिंग होगी।

चौथा चरण 13 मई 2024 को शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच में वोटिंग होगी।

पांचवां चरण 20 मई 2024 को मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में वोटिंग होगी।

छठां चरण 25 मई 2024 को सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्ववस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर, भदोही में वोटिंग होगी।

सातवां चरण 01 जून 2024 को महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, वंशगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, रॉर्बट्सगंज में वोटिंग होगी।

[adrotate banner="2"]