उत्तर प्रदेश में समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत

0
142

Akhilesh Yadav in Farrukhabadलखनऊ: आज सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत प्रदेश के चालीस लाख से भी अधिक लोगों को पेंशन दी जानी है।

[adrotate banner="3"]

आज यहाँ योजना की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जरूरतमंदों की हितैषी है। प्रदेश में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें गरीब आर्थिक तंगी के चलते रोज की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते हैं। उनको इस पेंशन योजना से फायदा मिलेगा। इस दौरान अखिलेश ने एक पेंशन पोर्टल का लोकार्पण भी किया और पात्रों को पहचान पत्र बाटें। इसके आधार पर उनके खाते में पेंशन की राशि जमा होगी। अखिलेश ने इस दौरान सपा सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उन्होंने कहा कि अन्य पेंशन योजनाओं को जोड़ दें तो कुल एक करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। पेंशन संबंधी दिक्कतों के लिए समाज कल्याण विभाग आने वाले दिनों में कॉल सेंटर बनाने जा रही है। भविष्य में संसाधन बढ़ने पर पेंशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]