ई वी एम डबल लॉक के कन्ट्रोल रूम पर ताले, साहब नदारद

0
121

फर्रुखाबादः निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सातनपुर मण्डी स्थित ई वी एम डबल लॉक परिसर में कन्ट्रोल रूम तो स्थापित कर दिया गया है परन्तु अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह केवल दिखावा बनकर रह गया है।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद अधिकारियों के कान पर जू नहीं रेंग रही है। रविवार प्रातः लगभग 11 बजे तक कन्ट्रोल रूम पर ताले लटकते नजर आये।

सुरक्षा में तैनात एक दरोगा अतर सिंह ने बंद पड़े कन्ट्रोल रूम की फोटो खींचने से तो मीडिया को रोक दिया परन्तु उसने यह बताया कि कन्ट्रोल रूम पर तैनात साहब खाना खाने गये हैं।

[adrotate banner="2"]