ई-लाटरी से खरीफ बीज वितरण हेतु 421 कृषकों का चयन

0
198

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) खरीफ सत्र 2026 के लिए बीज एवं मिनीकिट वितरण को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में ई-लाटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने बताया कि इस वर्ष शासन के निर्देश पर “पहले आओ-पहले पाओ” व्यवस्था समाप्त कर ई-लाटरी प्रणाली लागू की गई है। किसानों ने 15 अप्रैल से 10 मई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर खरीफ बीज एवं मिनीकिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। जिन बीजों और मिनीकिटों में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, उनमें चयन के लिए ई-लाटरी कराई गई।उन्होंने बताया कि जनपद में ऊँचा बीज, धान बासमती, संकर धान बीज तथा उर्द, मूंग, तिल और अरहर मिनीकिटों में लक्ष्य से अधिक बुकिंग हुई थी। ई-लाटरी के माध्यम से ऊँचा बीज के लिए 199, धान बासमती के लिए 61 तथा मूंग बीज के लिए 27 कृषकों का चयन किया गया। वहीं मिनीकिट अरहर के लिए 49, मिनीकिट उर्द के लिए 32, मिनीकिट तिल के लिए 25 तथा मिनीकिट मूंग के लिए 21 किसानों का चयन किया गया। कुल 421 किसानों को बीज एवं मिनीकिट वितरण के लिए चुना गया है।कृषि विभाग के अनुसार अवशेष लक्ष्य के लिए किसान विभागीय पोर्टल उत्तर प्रदेश कृषि विभाग पोर्टल⁠ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन योजनाओं में लक्ष्य से कम या बराबर आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें किसानों का चयन निदेशालय स्तर से स्वतः ई-लाटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से समय से उन्नतशील प्रजातियों की बुआई करने की अपील की। उन्होंने बताया कि खरीफ सत्र हेतु सामान्य बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा सभी मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वितरण पॉस मशीन के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट सब्सिडी के साथ किया जाएगा। इस दौरान अरविन्द मोहन मिश्र, सतीश कुमार, महेन्द्र प्रसाद, कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]