ईयरलीड लगाकर गाना सुन रहे युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत

0
108

FARRUKHABAD : वह गाने सुनने में इतना मशगूल हो गया कि उसे अपने पीछे आ रही मौत भी नहीं दिखायी दी और न ही उसकी आहट सुनायी दी क्योंकि कान में तो गानों की धुनें बज रही थीं। पीछे से आ रही मालगाड़ी ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

घटना थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर की है। जहां फौजदार का 25 वर्षीय पुत्र फिरोज मोबाइल पर ईयरलीड लगाकर गाना सुनते सुनते रेलवे ट्रेक पर चला गया। क्योंकि लाइन उसके घर के पास से ही निकली है। पीछे से आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसके चीथड़े उड़ा दिये। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटना स्थल आ गये। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]