ईद की नमाज में रोजेदारों ने की मुल्क में अमन चैन की दुआ

0
124

FARRUKHABAD : रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन चांद दिखने के बाद से ही रोजेदारों में खुशी का माहौल दिखायी दिया। सुबह होते ही ईदगाह की तरफ नमाजी सफेद कुर्ता व टोपी पहनकर तहे दिल से रवाना हुए। देखते ही देखते शहर की पुरानी व नई ईदगाह में नमाजियों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सभी ने मुल्क में अमन चैन और परिवार की सलामती की दुआ के साथ नमाज अदा की।

[adrotate banner="3"]

eied namaz[bannergarden id=”8″]

ईद की नमाज शुरू होते ही वहां पर राजनीतिक हस्तियों का पहुंचना शुरू हो गया था। वह हस्तियां नहीं जो पिछले चुनाव या इससे पूर्व प्रत्याशी रहे, वल्कि वह जो वर्तमान में चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं। पुरानी ईदगाह पहुंचे सपा के लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र डा0 सुबोध यादव के साथ-साथ बसपा से लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने मुस्लिम वोटों को रिझाने के लिए उन्हें जादू की झप्पियां दीं। ईदगाह में पहुंचकर जिलाधिकारी पवन कुमार व पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने भी ईद की बधाइयां दीं। ईदगाह में नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनायें दीं।jayveer singh
[bannergarden id=”11″]subodh yadav - dm pawan kumar- sp jogendra singh
[bannergarden id=”17″]
[bannergarden id=”18″]

[adrotate banner="2"]