ईओ नगर पालिका को दिये सीएम ने सुन्दरीकरण के निर्देश

0
97

FARRUKHABAD : फर्रुखाबाद महोत्सव आयोजन समिति के सचिव व नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने ईओ नगर पालिका को पटेल पार्क के सुन्दरीकरण के निर्देश लिखित रूप में दिये हैं।

[adrotate banner="3"]

17वें फर्रुखाबाद महोत्सव का आयोजन 19 दिसम्बर 2013 से 22 दिसम्बर 2013 तक होना है। जिसमें विभिन्न विषयों पर संदर्भित कार्यक्रम भी किये जायेंगे। नगर मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद को लिखे गये पत्र में कहा है कि पटेल पार्क की बाउंण्ड्री बाल की पुताई शीघ्र करायी जाये। पार्क में लगी पुरानी टंकी के पास के मलवे को जेसीबी से हटवाकर टंकी के गड्ढे में भरवा दिया जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पार्क के मुख्य दरबाजे पर नये पौधे लगाने के निर्देश भी नगर मजिस्ट्रेट ने दिये हैं। साथ ही साथ पार्क में दो अस्थाई शौचालय के साथ पार्क की भूमि को समतल कराये जाने की बात भी कही गयी। फिल्हाल फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

[adrotate banner="2"]