इस साल मार्च में होगी अप्रैल-मई जैसी गर्मी!बढ़ेगा तापमान

लखनऊ:प्रदेश भर में चल रही तेज हवाएं भी अब धीमी पड़ने का अनुमान है जिसके परिणामस्वरुप प्रदेश का तापमान बढने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया जा रहा है|आने वाले दिनों में ठंड में कमी होने की वजह से ठीकठाक गर्मी बढ़ सकती है।इस साल ठण्ड कम पड़ने की वजह से अत्यधिक गर्मी पड़ने का अनुमान है|जिसको लेकर आम जन मानस के माथे पर बल देखा जा सकता है|पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से तापमान में कमी आ रही है लेकिन वर्षा और ओलावृष्टि से बदलने वाले मौसम का सहयोग इस बार नहीं मिल सका है। इससे गर्मी बड़ी तेजी के साथ अपना असर दिखा रही है। मौसम विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग की देन बता रहे हैं और दावा है कि इस बार वसंत का मौसम शायद ही देखने को मिले। शीत ऋतु से सीधा गर्मी का मौसम आने का विपरीत असर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ेगा।जिसको लेकर अन्नदाताओ को भी वेहद चिंता है|

मौसम विभाग के अनुसार जिस तरह के मौसम के संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में तापमान इतना बढ़ चुका होगा कि अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगेगा। 2025 का जनवरी महीना भी मौसम के इतिहास में अब तक के सबसे गर्म महीनों में तीसरे स्थान पर रहा।इस साल जनवरी में देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रहा।