इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरों ने नकब लगाकर हजारों का सामान उड़ाया

0
100

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर स्थित कल्लू इलेक्ट्रानिक की दुकान से चोरों ने नकब लगाकर बीती रात डीटीएच, डीवीडी प्लेयर सहित हजारों का सामान साफ कर दिया।

[adrotate banner="3"]

दुकान के मालिक कल्लू ने बताया कि बीती रात उसने अपनी दुकान रोज की भांति तकरीबन आठ बजे बंद की थी। सुबह किसी ने उसे दुकान में चोरी होने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचने के बाद उसने देखा कि चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर 6 डीवीडी प्लेयर, चार डीटीएच सहित तकरीबन 70 हजार रुपये का इलेक्ट्रानिक सामान साफ कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसआई गजेन्द्र पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]