इलाज में लापरवाही पर गुस्सा: सिटी अस्पताल में तोड़ फोड़, कर्मी धुना

0
110

City Hospital2फर्रूखाबाद: घायल बच्ची के इलाज में लापरवाही से गुस्साये लोगों ने सिटी अस्पताल में तोड़ फोड़ कर कर्मचारी को भी घालय कर दिया। सुबह नेकपुर निवासी आदित्य प्रकाश की पुत्री दुर्घटना में घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सुबह 8.00 सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज में लापरवाही होने पर गुस्साये परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट एवं काउंटर के शीशे तोड़ दिये। विरोध किये जाने पर सुपरवाइजर पंकज पाल की पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल में हड़कम्प मच गया। सीओ सिटी वाईपी सिंह, इंस्पेक्टर रूमसिंह यादव ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की पहल शुरू कर दी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]