इनडिका की टक्कर से बाइक सवार उड़ाया, कानपुर रेफर

0
130

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ की ओर कमालगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार ने सामने से आरही तेज रफ्तार अनियंत्रित इंडिका विस्टा ने इतनी जोर से टक्कर मारी की उसकी बजाज पल्सर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगयी व बाइक सवार शरीफ गंभीर रुप से घायल होगया। प्राथमिक उपचार के बाद शरीफ को लोहिया अस्पताल से कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

गुरुवार अपराह्न कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी शरीफ पुत्र यासीन बजाज पल्सर बाइक संख्या UP 76 L 7761 से फतेहगढ़ से कमालगंज जा रहा था। बघार नाला पुल के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार इंडिका विस्टा कार संख्या यूपी UP 27 P 4276ने टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शरीफ बाइक से उछल कर काफी दूर तक हवा में उड़ता चला गया। दुर्घटना के बाद कार का ड्राइवर वाहन छोड़ कर भाग गया। शरीफ को आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]