इटावा में पिता ने दुष्कर्म के बाद मासूम बेटी को जिंदा जलाया

0
100

GIRLलखनऊ: इटावा में एक पिता पर ग्यारह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। पिता मौके से फरार है।

[adrotate banner="3"]

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के आजादनगर अड्डा टीला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ग्यारह साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया। इसके बाद से पिता मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं बच्ची अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान व तहरीर मिलने के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी मामले की जांच चल रही है।

[adrotate banner="2"]