बकेवर (इटावा) : जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कंचन भट्टा के पास अज्ञात हमलावरों ने एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी।
जनता कालेज में लैपटाप वितरण कार्यक्रम की समीक्षा करने जिलाधिकारी पी गुरु प्रसाद आये हुए थे। इस कार्यक्रम का कवरेज करने पत्रकार राकेश शर्मा भी गये थे। कार्यक्रम समाप्त होने पर शर्मा अपने ग्राम हर्राजपुर लौट रहे थे। 48 वर्षीय राकेश शर्मा जैसे ही कंचन ईट भट्टा के पास पहुंचे तभी किसी ने गोली मार दी और अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गये। शर्मा को गंभीर हालत में इटावा के एक निजी नर्सिगहोम में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा की मौत की खबर जैसे ही बकेवर पहुंची, हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बाद में एसएसपी भी अस्पताल पहुंचे। वहां लोगों ने एसएसपी नीलाब्जा चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। एसएसपी ने कहा कि उन्हें घटना के डेढ़ घंटे बाद जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। पूरे मामले की जांच होगी और हत्यारोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]
इटावा में पत्रकार की सरेशाम गोलीमार कर हत्या
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


