इंस्पायर एवार्ड में जिले का एक भी छात्र शामिल नहीं

0
103

फर्रुखाबाद: इंस्पायर एवार्ड योजना के तहत प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के एक भी स्कूल का छात्र का नाम शामिल नहीं है| प्रदेश स्तर पर आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी में फर्रुखाबाद सहित 32 जिलों के एक भी छात्र ने प्रतिभाग नहीं किया| इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने इस स्तिथि पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मामले कि जाँच के आदेश दिए हैं|

[adrotate banner="3"]

 

गौरतलब है कि इंस्पायर एवार्ड योजना में जनपद स्तर से 6ठी से 10वीं कक्षा तक के विज्ञान वर्ग के मेधावी के नाम प्रस्तावित किए जाते है| इन छात्रों को शासन से एक मुस्त 5 हजार रुपए चेक के माध्यम से दिए जाते हैं| छात्र शासन से मिलने वाली इस रकम से अपनी विज्ञानिक छमता का प्रयोग करते हुए मॉडल तैयार करते हैं| जनपद स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र राज्य स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हैं और यदि इनमे से किसी छात्र का प्रदर्शन अच्छा होता है तो उसको रष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर मिलता है| लेकिन यह दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि इस वर्ष जिले एक भी छात्र को अपनी वज्ञानिक शक्ति के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त नहीं हो सका| यहाँ तक कि जिले स्तर पर भी विज्ञान प्रदर्शनी नहीं लगाई गई|

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल ने बताया कि इंस्पायर एवार्ड योजना के लिए वर्ष 2013-14 में सभी स्कूलों के छात्रों के नाम प्रस्तावित किए गए थे लेकिन शासन से छात्रों को मिलने वाली आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हो सकी| छात्रों की तैयारी नहीं होने से विज्ञान प्रदर्शनी नहीं लगाईं जा सकी| राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए प्राप्त हुई सूचना में भी जिले का नाम शामिल नहीं है|

[adrotate banner="2"]