इंदिरागांधी की 29वीं पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी

0
109

FARRUKHABAD : पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरागांधी की 29वीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें इंदिरा गांधी के जीवन पर विचार व्यक्त किये गये।CONGRESS

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के मनिहारी स्थित रवीन्द्र आर्य के आवास पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने इंदिरागांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि देश में इंदिरागांधी के समय जिस तरह प्रगति के रास्ते खुले थे। ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिल पाना मुस्किल है। इंदिरागांधी ने उन्हें आम जनता की सुख सुविधाओं के लिए अपने आपको कभी भी प्रथक नहीं किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उनके इस विकासशील स्वरूप से परेशान होकर कुछ लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन आम जनता के दिलों में उनके लिए आज भी श्रद्धा है। उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। कांग्रेस नेता डा0 दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंदिरागांधी का व्यक्तित्व बहुत ही ओजस्वी और गरिमामयी था। कांग्रेस पार्टी ही नहीं वल्कि पूरे देश ही उनके सम्मान में अपना सर झुकाता है।

इंदिरागांधी ने देश में एक आदर्श स्थापित किया था। उनके दिखाये हुए रास्ते पर हम सभी को चलना चाहिए। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने जिस तरह से काम किया वह देश में इतिहास बनकर हमेशा जीवंत रहेगा।

कार्यक्रम में इकलाख खान, अक्कू तिवारी, रवीन्द्र आर्य, शिवाशीष तिवारी, जीतू मिश्रा, अर्पित मिश्रा, राजेश शंकर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]