शाहजहांपुर:शाहजहांपुर लोकसभा से चुनाव में इन्डिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी राजेश कश्यप का नामांकन खारिज हो गया है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जो जाति प्रमाण पत्र लगाया था वह जांच में सही नहीं पाया गया।अब ज्योत्सना गौड़ सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी।राजेश का पर्चा खारिज होने की आशंका में सपा ने एक दिन पूर्व ही उनका नामांकन करा दिया था। हरदोई निवासी ज्योत्सना सपा नेता राजपाल कश्यप की भांजी हैं।लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। चौथे चरण में प्रदेश के 13 लोकसभा क्षेत्रों और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल थी। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


