फर्रुखाबाद:इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान यूपी बोर्ड व सीबीएससी बोर्ड से एक ही सत्र में परीक्षा देने वाली यूपी बोर्ड की जिला टॉप छात्रा व उसके माता-पिता पर आखिर कार्रवाई हो गई| डीआईओएस की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है|
बीते दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था| जिसमें गजेंद्र सिंह मीरा देवी बालिका इंटर कॉलेज हर्ष नगर बहोरिकपुर की छात्रा कुमारी निधि यादव पुत्री गजेंद्र सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप किया था| इसके बाद खुलासा हुआ कि निधि यादव ने इसी सत्र में सीबीएससी बोर्ड के माध्यम से भी राजपूताना पब्लिक स्कूल जहानगंज में भी इंटरमीडिएट की परीक्षा दी| एक सत्र में दो बोर्डो से परीक्षा देने का खुलासा होने पर यह मामला मीडिया की सुर्खियां बन गया| जिसके बाद मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने थाना जहानगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी|
तहरीर के आधार पर पुलिस ने जिला टॉपर छात्रा निधि यादव उसके पिता गजेंद्र सिंह, मां मीरा देवी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया| प्रभारी निरीक्षक बीरपाल तोमर ने जेएनआई को बताया कि घटना के संबंध है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
इंटर की जिला टॉपर निधि यादव व उसके माँ-बाप पर फर्जीबाडे का केस
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


