आसमान से बरसा गन्ना और धान की फसल के लिए अमृत

0
119

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मौसम ही नहीं आसमान से खेतों के लिए अमृत बरस रहा है। दो दिन से हो रही बारिश के बाद जिलेभर के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान और गन्ने की फसल की सिंचाई की टेंशन से फिलवक्त वह मुक्त हो गए हैं, मौसम भी अब खुशगवार हो गया है। बुधवार से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। साथ ही तेज हवा चलने लगी। इसके बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी रुक कर जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आई तो मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। फसलों पर तो जैसे अमृत की वर्षा हो गई। पौधों को भी इस बारिश ने संजीवनी दे दी है। हालांकि नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर जलभराव हो जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गन्ना और धान की फसल के लिए तो मानों अमृत की बरसात हुई|
गन्ना और धान जैसी फसलों के लिए अमृत के समान है। पेड़-पौधों को भी इससे काफी फायदा मिला है। जिले में लगभग अधिकतर किसान अपने खेतों में धान की रोपाई कर चुके हैं। उनके खेतों में बारिश से मुफ्त सिचाई हो गई है। उधर, लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
बरसात के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है। बरसात से धान और गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। समय पर बरसात होने से इस बार धान व गन्ने की फसल को काफी फायदा होगा। बरसात होने से किसानों को धान की फसल के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]