फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गर्मी अपने चरम पर है। तीखी धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया हैं। बेहाल करती इस गर्मी में पंखे-कूलर भी राहत देने में विफल साबित हो रहे हैं। घरों के अंदर उमस और बाहर सूर्यदेव की तपिश है। परेशान लोग बार-बार नहाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे कुछ ही पल राहत मिल पा रही है।
सूर्यदेव के तल्ख तेवर ने आम जनजीवन को झकझोर दिया है। रविवार को तेज धूप और हवा के न चलने की वजह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से परेशान और बढ़ते तापमान से हैरान लोगों की दुश्वारियां कम न हो सकी। बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। सुबह से ही आसमान से अंगारे बरसना शुरू हो जा रहे हैं। दोपहर में स्थिति और ज्यादा खराब है। तेज धूप होने से सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाओं के थपेड़े वाहन चालकों के लिए दुश्मन बने हैं। बाइक सवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत हाईवे या मुख्य मार्ग पर हो रही है। जरूरत पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि ऐसे लोग अंगोछा एवं पानी की बोतल साथ लेकर घर से निकलें।
आसमान से बरसती आग के सामने पंखे-कूलर फेल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


