आशिक को धता बता कर फिर लौटी पति के पास

0
90

loverकायमगंज-फर्रूखाबादः आशिक को निराश कर प्रेमिका फिर अपने पति के घर लौट आयी। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र केगांव प्रेमनगर मजरा चिलौली निवासी राजू की पत्नी जनपद कन्नौज थाना जलालाबाद के गांव बजेड़ा निवासी अपने स्वजातीय टर्रा उर्फ सज्जन के साथ 29 मई को चली गयी थी। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध राजू ने मामला पुलिस तक पहुंचाया। आज एसआई रंजीत कुमार ने बजेड़ा पहुंच कर महिला को गिरफ्तार कर लिया और ब्यान के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां महिला ने आशिक से निगाहें फेर कर एक बार फिर अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद महिला को प्रेमनगर पति के घर भेज दिया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]