आशा संगिनी को आत्महत्या के लिए उकसानें में वीसीपीएम के खिलाफ तहरीर

0
221

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संबाददाता) बीते लगभग 5 माह पूर्व फांसी लगाकर आशा संगिनी नें आत्महत्या कर ली थी| मामले में वीसीपीएम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर थाना पुलिस को दो गयी है|
बीते 24 मार्च 2021 को कस्बा निवासी आशा संगिनी ममता पत्नी धर्मेन्द्र सिंह नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम भी कराया था| घटना के पांच माह बाद मृतका के पति धर्मेन्द्र नें थाना पुलिस को तहरीर दी|उसने बताया कि  जिसमे आरोप लगाया कि तत्कालीन वीसीपीएम प्रदीप कुमार उनकी पत्नी ममता से आशाओं से धन बसूली करनें और उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए तैयार करनें का दबाब बना रहे थे| तहरीर में आरोप लगाया कि वीसीपीएम यह कार्य ना करनें पर आये दिन ममता को नोटिस दिला मानसिक रूप से उत्पीडन करता था|
सीएचसी राजेपुर के तत्कालीन वीसीपीएम प्रदीप कुमार नें बताया कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है| ममता की मौत पर उनके पति धर्मेन्द्र क्लेम लेनें की धमकी के चलते यह आरोप लगाये जा रहे है| जाँच में सब साफ हो जायेगा|  थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि उन्हें फिलहाल तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलनें पर जाँच की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]