आशा के घर से चोरों ने लाखों के जेबर व नगदी उड़ायी

0
116

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के न्यू कालोनी बहादुरगंज तराई निवासी खुन्नीलाल शर्मा पुत्र प्यारेलाल के घर से चोरों ने बीती रात लाखों के जेबर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

[adrotate banner="3"]

खुन्नीलाल शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी मिथलेश स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकत्री है व पुत्र कल्लू के साथ पुत्रवधू भी रहती है। मेरा दूसरा मकान टाउनहाल पर है। जहां मैं अक्सर आकर सो जाया करता हूं। बीती रात खुन्नी शर्मा अपने टाउनहाल स्थित मकान पर सोने चले गये। घर पर उनकी पत्नी मिथलेश व पुत्र कल्लू, पुत्रवधू सो रहे थे।

खुन्नीलाल की पत्नी मिथलेश ने बताया कि चोर के घुसते ही मैने दो चोरों को देखा था। लेकिन उन्होंने कमरे के बाहर से दरबाजा बंद कर दिया व डर की बजह से मैने किसी को आवाज नहीं दे पायी। चोरों ने बक्सा तोड़कर पांच हजार रुपये नगद के अलावा सोने की जंजीर, दो झुमकी, बेंदा, दो हार आदि उड़ा दिये। चोरों के फरार हो जाने के बाद घटना की जानकारी उन्होंने घर वालों को दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक सूचना पुलिस को देने की तैयारी की जा रही थी।

[adrotate banner="2"]