FARRUKHABAD : शहर में बाइक चोरों का दबदबा कायम है। अस्पताल, स्कूल, मंदिर व कार्यालयों के सामने से आये दिन बाइक चोर हाथ साफ कर ले जाते हैं लेकिन पुलिस द्वारा किसी बाइक की बरामदगी नहीं की जा रही है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
सोमवार को गंगा नगर कालोनी निवासी उमेशचन्द्र मिश्रा अपने स्कूल के काम केलिए अपने पिता रामबाबू मिश्रा की बाइक संख्या यूपी 76 एफ 1197 स्पलेंडर लेकर आवास विकास स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल आये हुए थे। स्कूल के सामने बाइक खड़ी करके वह कार्यालय में चले गये। लेकिन जब वापस आये तो बाइक गायब मिली। उन्होंने आवास विकास चैकी में घटना की लिखित सूचना दी है।
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


