आवारा जानवरों को खदेड़कर कर तहसील में घुसेड़ा

0
145

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) क्षेत्र में आवारा मबेशियों को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है| ग्रामीणों की फसल को चट कर रहे है| शुक्रवार को जिला प्रशासन की अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों नें भड़ी संख्या में मबेशी खदेड़ कर तहसील में घुसेड दिये|
शुक्रवार को ग्रामीण एकड़ दर्जन भर से अधिक आवारा गायों और गौवंशों को तहसील परिसर में खदेड़ दिया गया| जिससे देखकर भगदड़ मच गयी| ग्रामीणों नें बताया कि गेहूं की फसल व आलू सरसों आदि की फसल आवारा जानवर नुकसान पंहुचा रहे है| लेकिन अधिकारी उनकी नही सुनते| आवारा गायों को पकड़ा भी नही जा रहा है| जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने आवारा मबेशी तहसील में घुसेड़ दी| ग्रामीणों नें कहा कि डीएम संजय सिंह में निर्देश दिये थे कि प्रधान घुमंतू गायों को पकड़वा कर निकटतम गौशाला में भेजेंगे और प्रमाण पत्र जमा करेंगे लेकिन प्रधानों द्वारा अभी तक एक ही गांव के प्रधानों द्वारा गाय नही पकड़ी गयी| बाद में तहसील के सुरक्षा कर्मियों नें आवारा मवेशियों को फिर तहसील से बाहर निकाल दिया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]