आवकारी के छापे में पकड़े गये पांच का चालान

0
143

फर्रुखाबाद: आवकारी निरीक्षक ने लकूला व रामलीला गड्ढा में छापेमारी करके पांच युवकों को कच्ची दारू बेचते समय दबोच लिया। जिनका चालान कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक आवकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी ने गुरुवार को दोपहर चेकिंग अभियान चलाकर रामलीला गड्ढा व लकूला में छापेमारी की। जिस पर दोनो जगह अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके से आवकारी विभाग के कर्मचारियों ने पांच लोगों को कच्ची दारू बेचते पकड़ लिया। जिसमें रामलीला गड्ढा से समीर पुत्र मुन्शीलाल निवासी शमशाबाद, तेजपाल पुत्र गंगाराम निवासी दातागंज बदायूं को हिरासत में ले लिया वहीं लकूला से नन्हकू पुत्र मैकूलाल जाटव निवासी पिपर गांव मधवा हरदोई, अमर सिंह पुत्र बच्चन निवासी महरूपुर व लालाराम पुत्र हरीश जाटव आवाजपुर को 5- 5 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।

आवकारी निरीक्षक रमेश विद्यार्थी ने बताया कि उक्त सभी युवक कच्ची दारू बेचते समय गिरफ्तार किये गये। सभी का चालान कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]