गिहार बस्ती से बरामद हुई 12 कुन्तल लहन

0
215

फर्रुखाबाद: विधानसभा के मतदान के लिए महज दो दिन ही शेष रह गये हैं। लेकिन गिहार बस्तियों में कच्ची शराब का बनना थम नहीं रहा है। भट्ठियां धधक रहीं हैं। लगातार छापेमारी के बाद भी लहन व शराब घरों में दबी बरामद हो रही है। गुरुवार को आवकारी टीम के छापे में 12 कुन्तल लहन के साथ-साथ कच्ची दारू भी बरामद हुई।
जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सोनकर के नेतृत्व में आवकारी निरीक्षक संजय गुप्ता व संजय पाण्डेय के साथ दोपहर बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के गिहार बस्ती में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भगदड़ मच गयी। कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। लेकिन गलियों में, खेतों में, मकानों के निकट लहन तकरीबन 12 कुन्तल बरामद कर नष्ट की गयी। इसके साथ ही साथ 325 लीटर कच्ची शराब भी आबकारी टीम ने बरामद की है।

[adrotate banner="3"]

जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सोनकर ने जेएनआई को बताया कि छापेमारी लगातार जारी रहेगी। चुनाव में अवैध शराब पर लगाम कसने के लिए आवकारी विभाग पूरी मसक्कत कर रहा है।

[adrotate banner="2"]