फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)आलू की फसल को लेकर किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले वर्ष बोया गए आलू की सही कीमत नहीं मिलने पर सड़कों पर फेंका गया था। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं अब इस बार आलू में चेचक रोग फैलने के कारण किसान परेशानी में हैं। आलम यह है कि कच्ची खोद के ज्यादातर आलू में चेचक रोग मिल रहा है। इससे किसानों का आलू आधी कीमत पर बिक रहा है।
क्षेत्र में कई किसानों ने कच्ची खोद का आलू खोदना शुरू कर दिया है लेकिन चेचक रोग फैलने के कारण आलू खराब निकल रहा है। ग्राम नदसा निवासी किसान गुड्डू चंदेल ने बताया कि चेचक की रोकथाम के लिए कोई उपचार नहीं बताया गया। उन्होंने अपना 7 बीघा आलू की फसल खोदी| जिसमे सभी आलू चेचक रोग के कारण खराब हो चुका है। जिससे उसको आधी कीमत बाजार में मिली| 80 हजार की लागत आयी थी| जिसमे केबल 60 हजार का आलू हुआ|
कैसे फैलता है चेचक रोग
चेचक रोग बैक्टीरिया के कारण खेतों में फैलता है। इसका सबसे बड़ा कारण बीज का शोधन नहीं करना है। साथ ही चेचक रोगग्रस्त बीज को बोने से भी आलू की फसल में रोग लगता है।
ऐसे करें बचाव
खेत में खड़ी आलू की फसल में चेचक रोग लगने पर उसे नहीं रोका जा सकता है। लेकिन किसान थोड़ी समझदारी के साथ इस बीमारी से अपनी फसल को बचा सकता है। इसके लिए किसान साइकोडरमा दवा से बीज का शोधन करे। वहीं इसके पाउडर को गोबर में मिलाकर खेत में डाले। जिस खेत में चेचक का रोग लग गया है। उस खेत में तीन से चार साल तक आलू की फसल को नहीं करना चाहिए।
आलू में फैला चेचक का प्रकोप,किसान परेशान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


