निष्पक्षता पड़ी भारी- SP जोगेन्द्र सिंह पुलिस मुख्यालय अटैच, आर पी पाण्डेय नए कप्तान

0
177

JOGENDRA SINGH IPS
JOGENDRA SINGH IPS
फर्रुखाबाद: खबर मिली है कि जिले में नए कप्तान का तबादला हो गया है| पुलिस हेडक्वार्टर से सम्बद्ध चल रहे आर पी पाण्डेय को फर्रुखाबाद का एस पी बनाया गया है| जनपद के वर्तमान पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है|

[adrotate banner="3"]

जोगेन्द्र सिंह का कार्यकाल वैसे तो निर्विवाद रहा मगर कायमगंज में भाजपा नेत्री मिथलेश अगरवाल के देवर लक्ष्मी अगरवाल के घर हुई वारदात के बाद एटा जनपद के अलीगंज के पकडे गए बदमाशो की प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद ही कुछ सपा नेताओ को कप्तान साहब खटकने लगे थे| उस वारदात में पकडे गए बदमाश अलीगंज के निकले| अलीगंज के ही वर्त्तमान सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव का गृह क्षेत्र होने के कारण जनता के बीच तरह तरह की चर्चाये कप्तान साहब की प्रेस के बाद शुरू हो गयी थी|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
तत्कालीन मामला भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और उनके डॉ पिता पर एक मकान पर जबरन कब्जे के आरोप में लगे डकैती के मुकदमे में गिरफतारी न करना भी सपाइयो को खल रहा था| दूसरी तरफ भाजपा ने इस मामले में अपनी तोप की नली सपा की और दागनी शुरू कर दी थी| और राजनैतिक फायदा उठाने का प्रयास शुरू कर किया है| इसी के बाद कप्तान साहब की कमजोर कड़ी तलाशने में कई सपाई लग गए थे|

[adrotate banner="2"]